फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खोदाई में निकले पुराने सिक्के उठा ले गए बच्चे

Wed, 02 Aug 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम कंजड़वा में जेसीबी लगाकर ठोस अपशिष्ट के लिए खोदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान अचानक तीन मटकों से कुछ पुराने सिक्के निकले। जिसे ग्रामीण बच्चे उठा कर ले गए। ग्रामीणों की माने तो इन सिक्कों के लिए कुछ सर्राफा व्यवसायी रात भरे आते जाते दिखे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

इकौना के ग्राम कंजडवा में घूर गड्ढे की जमीन पर शनिवार रात ठोस अपशिष्ट पदार्थ के लिए खोदाई की जा रही थी। तभी तीन मटके में प्राचीन सिक्के निकलने पर मौके पर मौजूद कुछ बच्चे उसे उठा ले गए। ग्रामीणों की माने तो मटके में तांबे व अष्ट धातु के आकार के प्राचीन सिक्के थे। खोदाई कर रहे कर्मचारी की ओर से सिक्के को ले जाने से रोका नहीं गया।
सिक्के पर राजा महाराजाओं के त्रिशूल लिए चित्र, खजूर के पेड़, हिरन बने दिखाई पड़ रहे है। सफाई कर्मियों की माने तो गांव में स्थानीय इकौना बाजार के कुछ सर्राफा व्यवसायी रविवार देर रात तक सिक्के खरीदने के लिए गांव में आते जाते दिखाई पड़े। उप जिलाधिकारी रामदत्त राम ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। प्रभारी निरीक्षक इकौना को भेज कर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें