फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का कराया अन्नप्रासन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल विकास परियोजना की ओर से पोषण माह मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में मंगलवार को हरिहरपुररानी के आंगनबाड़ी केंद्र पाटन पुरवा में अन्नप्रासन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीपीओ ने छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्रासन कराने के साथ उन्हें ऊपरी आहार देने पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र पटनापुरवा पहुंची। जहां उन्होंने छह माह की आयु पूरी कर चुके संदीप, पूजा, रामदीन, व रामावती का अन्नप्रासन कराया। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद महिलाओं से बच्चों को ऊपरी आहार देने पर चर्चा की।
इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्वों को शामिल करने के लिए भोज्य समूहों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के अभिभावकों को ऊपरी आहार पुस्तिका से खाद्य पदार्थों की विविधता, मात्रा, साफ सफाई के बारे में जागरूक किया। भोजन देने से पूर्व हाथ को साबुन से धोने एवं कटोरी चम्मच का उपयोग करने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान डीपीओ ने बच्चों का समय समय पर वजन कराने तथा सभी टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया। मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका सहित ग्रामीण महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें