फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

विज्ञापन
स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना/ कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के अनंता पब्लिक स्कूल का शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसकी शुरूआत अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर की। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने माता पिता को जीवन का प्रथम शिक्षक बताया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि नगर पंचायत इकौना के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा घर से शुरू होती है, जो हमारे पूरे जीवन में जारी रहती है। लोगों को शिक्षा की आवश्यकता होने के कई कारण हैं। इससे उन्हें नई चीजें सीखने में मदद मिलती है। साथ ही अच्छी नौकरी व समाज में सम्मान जनक जीवन जीने का अवसर मिलता है। व्यक्ति जितना अधिक शिक्षित होता है, उतना ही उसके जीवन की सफलता की संभावना होती है। कई अन्य कारणों से शिक्षा भी महत्वपूर्ण है।
विशिष्ट अतिथि जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना के प्राचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय ने कहाकि हमारे पहले शिक्षक हमारे माता पिता हैं। वह हमें सिखाते हैं कि कैसे मातृभाषा बोलें और हमारे चारों ओर की चीजों की पहचान करें। शिक्षक व प्रोफेसर हमारे जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। वह हमें विभिन्न महत्वपूर्ण और विशिष्ट विषयों को पढ़ाते हैं। शिक्षा हमें नियमों और विनियमों को जानने में मदद करती है। यह हमें जिम्मेदार नागरिक बनाती है। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में आराध्या व दिव्या मिश्रा एंड ग्रुप ने बुमरो बुमरो श्याम रंग बुमरो... इशांत व काव्या एंड ग्रुप ने बोलो ता रा रा..., नर्सरी की अवंतिका, एश्वर्या व रोली एंड ग्रुप ने नानी तेरी मोरनी को मोर ले गया..., अर्चिता व दिलशाद ग्रुप ने चंदा ने पूछा तारों से..., अनन्या, सौम्या ग्रुप की तरफ से सेवट्री व शिवांगी, अंजली व माही ग्रुप की तरफ से फाल्गुन गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का समापन श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने किया। इस दौरान विद्यालय के संरक्षक भानू प्रकाश पांडेय सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व अभिभावक आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें