श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिट्ठी बनकटवा निवासी एक मासूम को मंगलवार रात सांप ने डस लिया। बहराइच जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। भिट्ठी बनकटवा निवासी होली राम पाठक का चार वर्षीय पुत्र साहिल पाठक मंगलवार रात कमरे में मां के साथ चारपाई पर सोया हुआ था।
मध्य रात के करीब उसे किसी विषैले सर्प ने डस लिया। इसके बाद साहिल ने उंगली में कुछ चुभने की बात कह कर रोना शुरू कर दिया। इस पर परिवारीजनों ने सुबह होने पर अस्पताल ले चलने की बात कही। इसी बीच उसे अचानक झटके आने लगे। हालत बिगड़ती देख परिवारीजन उसे इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।