श्रावस्ती। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए गोंडा जिले में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान जिले के दो युवा उद्यमियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे। साथ ही जनजातीय ट्राइबल क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत ऋण का आवेदन करने वाले जिले के दो युवाओं को मुख्यमंत्री द्वारा ऋण का डेमो चेक प्रदान किया जाएगा। इसमें ग्राम महरू मुर्तिहा निवासी राजेंद्र को प्रिंटिग प्रेस के लिए और लक्ष्मणपुर बाजार निवासी नंदू कुमार को इलेक्ट्रिक मोटर बाइंडिंग व्यवसाय के लिए डेमो चेक दिया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में ओडीओपी योजना के लाभार्थियों की ओर से विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें जिले की संजू राना की ओर से जनजातीय शिल्प ट्राइबल क्राफ्ट की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।