फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस इत्यादि के लिए प्रतिभाशाली गरीब विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। कोचिंग के इच्छुक छात्र पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतियोगी परीक्षाओं के कोचिंग की सभी तैयारियां समय से प्रारंभ कर ली जाएं। क्योंकि इस योजना का मुख्यमंत्री की ओर से 16 फरवरी को शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के क्रियान्वयन व संचालन के लिए शीघ्र कार्यालय की स्थापना की जाए।
विज्ञापन

यह बातें रविवार को जिलाधिकारी टीके शिबु ने अधिकारियों के नाम जारी पत्र में कहीं। उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी से ग्रामीण क्षेत्र तथा निर्बल आय के परिवारों के बच्चे मेधावी व लगनशील होते हुए भी इन परीक्षाओं की गुणवत्तापरक तैयारी नहीं कर पाते हैं। जिससे इनकी प्रतिभाओं को उचित अवसर प्राप्त नहीं हो पाता है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत समाज के सभी वर्गों के प्रतिभावान तथा उत्साही विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण व ऑनलाइन प्रशिक्षण तैयारी के लिए देवीपाटन मंडल मुख्यालय के गोंडा में तीन निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं।
यह तीन केन्द्र लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोंडा, राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा तथा राजकीय प्रौद्योगिक शिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोंडा में संचालित किए जाएंगे। लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संघ लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, चयन आयोग, मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार की तैयारी की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज में जेईई, नीट, एनडीए एवं अन्य सैन्य सेवाओं की परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। जबकि आईटीआई गोंडा में बैंकिंग, एलआईसी, एसएससी, केंद्रीय पुलिस बल की भर्ती, बीएड, टीईटी तथा अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय समिति के सहयोग से ई-लर्निंग कंटेंट प्लेटफार्म वेबसाइट पर एक पोर्टल के रूप में बनाया गया है। जिस पर अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जायेगा। इच्छुक प्रतियोगी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रावस्ती में इसके लिए हेल्पलाइन केंद्र बनाया गया है। जहां व्यक्तिगत रूप से या मोबाइल नंबर 9415350830 व 7897391414 पर संपर्क कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें