फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में पुलिस अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

विज्ञापन
पुलिस लाइन में योगाभ्यास करते पुलिस कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा के परेड ग्राउंड में रविवार सुबह वामा सारथी के बैनर तले योग शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में आयोजित इस योग शिविर में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान संयुक्त चिकित्सालय भिनगा स्थित आयुष स्वास्थ्य केंद्र के योग प्रशिक्षक अरुण कुमार व जेके मिश्रा ने पुलिस कर्मियों को तनाव से मुक्त रहने व शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योग कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को योग से होने वाले फायदे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित काफी संख्या में उप निरीक्षक व आरक्षी मौजूद रहे। जिनके द्वारा विभिन्न योग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें