फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। परसौरा माफी गांव के निकट बौद्ध परिपथ किनारे बैठे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना के बाद इकौना पुलिस ने वाहन सहित मोटर साइकिल सवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र का ग्राम परसौरामाफी बौद्ध परिपथ के किनारे स्थित है। गांव निवासी लहरी (65) पुत्र दुलारे मंगलवार शाम को मार्ग के किनारे बैठा था। इसी बीच बलरापुर से गिलौला की ओर जा रहा बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। इससे वह वृद्ध को टक्कर मारता हुआ मार्ग किनारे खड्ड में जा गिरा।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी 112 के सहयोग से वृद्ध को सीएचसी इकौना लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। जहां गुरुवार इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस बारे में थानाध्यक्ष इकौना अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि आरोपी बाइक सवार के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही मोटर साइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें