फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सीएचसी अधीक्षक हटाए गए, कर्मियों का रोका वेतन

Sun, 28 Sep 2025 07:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मल्हीपुर सीएचसी में टार्च की रोशनी में घायल महिला का इलाज किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसका संज्ञान लेते हुए सीएचसी अधीक्षक को हटाते हुए अन्य कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मल्हीपुर क्षेत्र के जमुनहा-बहराइच मार्ग पर ग्राम शिकारी चौड़ा के पास शुक्रवार देर शाम दो बाइक के आपस में टकराने से हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के उरलेहवा निवासी रजवंती (40) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया गया था, जहां बिजली न होने से अंधेरा छाया था।

इस पर चिकित्सक ने मोबाइल के टार्च की रोशनी में घायल महिला का उपचार किया था। इसका फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. ठाकुर प्रसाद को पद से हटाने के साथ ही अन्य जिम्मेदार कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक बाधित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने अपने एक्स एकाउंट पर कहा कि प्रदेश के अस्पतालों में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें