श्रावस्ती। महिलाओं व युवतियों को उनके अधिकार के प्रति जागरूक बनाने के लिए मंगलवार मिशन शक्ति की मोबाइल टीम की ओर से कई स्थानों पर चौपाल का आयोजन किया गया।
इसमें मौजूद पुलिस कर्मियों ने बेलवा राघव, रामपुर बंधा सहित कई अन्य स्थानों पर महिलाओं सरकार की तरफ से संचालित कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मातृत्व वंदना योजना आदि के बारे में भी जानकारी देकर इसका लाभ उठाने की अपील की।
भट्टपुरवा में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी अर्जिता यादव ने बालिकाओं व ग्रामीण महिलाओं व बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में जागरूक किया। बताया कि किसी भी तरह की परेशानी अथवा उत्पीड़न होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद लेनी चाहिए।
जनता दर्शन में एसपी ने सुनी समस्याएं
श्रावस्ती। जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी प्राची सिंह ने आए 22 फरियादियों की समस्या व शिकायत को सुना। इनमें छह लोगों ने भूमि विवाद, आठ ने पारिवारिक विवाद व आठ लोगों ने अन्य मामलों से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने संबंधित पुलिस थाने को निर्देश दिया कि इन शिकायतों का समयबद्ध स्तर पर पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। संवाद