श्रावस्ती। पुलिस विभाग की कार्य कुशलता को और बेहतर बनाने के लिए रविवार को एसपी राहुल भाटी ने कई पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया। इस दौरान प्रभारी मॉनिटरिंग सेल से जयहरि मिश्रा को नवीन मार्डन श्रावस्ती का थानाध्यक्ष बनाया गया।
इसके साथ ही बाबा विभूतिनाथ चौकी प्रभारी रहे जितेंद्र राय को लक्षमनपुर चौकी प्रभारी, पतिझिया चौकी प्रभारी रहे प्रेमानंद को सेमरी चौकी प्रभारी, चौकी प्रभारी लक्ष्मनपुर शमशाद अली को भिनगा चौकी प्रभारी, भंगहा चौकी प्रभारी जयवेंद्र कुमार को बंठिहवा चौकी प्रभारी, नासिरगंज चौकी प्रभारी विवेक राठौर को चौकी प्रभारी सिविल लाइन, थाना सोनवा में रहे अनुराग सिंह को चौकी प्रभारी पतिझिया, सेमरी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार सहानी को चौकी प्रभारी जिला कारागार, चौकी प्रभारी सिविल लाइन रामभवन प्रजापति को चौकी प्रभारी भंगहा, चौकी प्रभारी हरबंशपुर वीरपाल सिंह तोमर को चौकी प्रभारी राजपुर मोड़ बनाया गया।
इसी क्रम में सिरसिया थाने में रहे आदर्श कुमार मौर्य को बाबा विभूतिनाथ चौकी प्रभारी, हरदत्तनगर गिरंट थाने में रहे आलोक चंद्रा को चौकी प्रभारी परसा डेहरिया, मल्हीपुर थाने में रहे सत्यजीत राय को चौकी प्रभारी जमुनहा, चौकी प्रभारी जमुनहा योगेंद्र बाबू को थाना मल्हीपुर भेजा गया है। चौकी प्रभारी चंद्रोदय मिश्रा को चौकी प्रभारी हरबंशपुर, थाना इकौना में रहे विशाल यादव को चौकी प्रभारी कस्बा इकौना, सोनवा थाने में रहे अरुण कुमार सिंह को चौकी प्रभारी सीताद्वार, चौकी प्रभारी बंठिहवा गुलाब चंद्र चौधरी को चौकी प्रभारी सेमरी तरहर बनाया गया है। चौकी प्रभारी भिनगा राजकुमार सिंह को चौकी प्रभारी सेमगढ़ा, चौकी प्रभारी चंद्रखा बुजुर्ग अब्दुल खैर सिद्दीकी को थाना इकौना भेजा गया।
थाना सिरसिया में रहे जितेंद्र कुमार वर्मा को चौकी प्रभारी लक्ष्मननगर, पुलिस लाइन में रहे गौरव सिंह को चौकी प्रभारी नासिरगंज, चौकी प्रभारी सेमरी तरहर रामसजीवन निषाद को चौकी प्रभारी चंद्रखा बुजुर्ग, गिलौला थाने में रहे पंकज गुप्ता को चौकी प्रभारी रमवापुर बनाया गया है। इसी तरह से चौकी प्रभारी राजपुर मोड दीपक गिरि को चौकी प्रभारी कटरा, चौकी प्रभारी कटरा अंजली वर्मा को नवीन मार्डन श्रावस्ती थाना भेजा गया। चौकी प्रभारी लक्ष्मननगर उमेश कुमार वर्मा को गिलौला थाना भेजा गया। वहीं, चौकी प्रभारी प्रयागदत्त चौबे, चौकी प्रभारी रमवापुर रमेश सिंह व चौकी प्रभारी सेमगढ़ा घनश्याम गुप्ता को पुलिस लाइन भेजा गया।