फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 160 वाहनों का चालान, एक को किया सीज

Sun, 18 Jan 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधि रोकने व संदिग्धाें की धरपकड़ के लिए शुक्रवार शाम सीमावर्ती थाना सिरसिया व मल्हीपुर की पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के तहत कुल 672 वाहनों की जांच की गई और नियमों का पालन न करने वाले 160 वाहनों का चालान कर 3.36 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस दौरान एक वाहन सीज भी किया गया।
विज्ञापन



एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग की जा रही है। विशेष अभियान के तहत सिरसिया पुलिस ने 259 वाहनों की जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का पालन न करने वाले 101 वाहनों का चालान कर 2.28 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वाहन का प्रपत्र प्रस्तुत न करने पर एक वाहन सीज किया गया। अभियान के तहत मल्हीपुर पुलिस ने 413 वाहनों की जांच की और 59 वाहनों का चालान करते हुए 1.08 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एएसपी ने बताया कि सीमा क्षेत्र में गश्त व चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें