फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निर्वाचन कार्य के लिए खुलेंगे विद्यालय

Sun, 18 Jan 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पढ़ी जाएगी। ऐसे में विभिन्न तिथियों में संबंधित विद्यालयों को खोलने का निर्देश जारी किया गया है। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि जिन विद्यालयों में मतदान केंद्र बनाए जाते हैं, उनको निर्धारित तिथियों में खोला जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 18 व 31 जनवरी तथा पहली फरवरी को क्षेत्र के बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे और मतदाताओं को मतदाता सूची पढ़कर नाम बढ़ने व कटने के बारे में विस्तार से बताएंगे। इस दौरान अनुपस्थित, स्थानांनतरित, मृतक, डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी उपलब्ध रहेगी, जिसे देखकर लोग दावे व आपत्तियों से संबंधित फॉर्म-6 घोषणा पत्र के साथ तथा फॉर्म 6-ए, सात व आठ भी घोषणा पत्र के साथ भर सकेंगे। इस दौरान उच्चाधिकारी भी भ्रमणशील रहकर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें