फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: केंद्रीय टीम ने कुष्ठ रोग खोजी अभियान का लिया जायजा

Sat, 21 Mar 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोग खोजी अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय टीम ने बृहस्पतिवार को इकौना व सिरसिया क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्ध मरीजों को देखा। छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


जिले में कुष्ठ रोग खोजी अभियान 23 मार्च तक चलेगा। अभियान का जायजा लेने व मरीजों की स्थिति देखने के लिए केंद्रीय टीम के पवन जगमोला व शबा अंसारी ने इकौना व सिरसिया क्षेत्र में भ्रमण किया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. संत कुमार ने बताया कि टीम ने सिरिसया के ग्राम मोतीपुर कलां में चिह्नित कुष्ठ रोगियों के लक्षणों को देखा।

इसके बाद सिरसिया सीएचसी पहुंचकर चिकित्सकों व मरीजों से बातचीत कर चिह्नित रोगियों की जानकारी ली। इसके बाद इकौना के कस्तूरबा विद्यालय व इकौना सीएचसी में भ्रमण कर जानकारी ली। साथ ही छात्राओं को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में 1314 टीमें लगाई गई हैं। ये टीमें घर-घर जाकर कुष्ठ रोग के संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्तियों की तलाश कर रही हैं। टीमों की निगरानी के लिए 260 सुपरवाइजर भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें