फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अकीदत के साथ मनी ईद, मांगी अमन-चैन की दुआ

Sun, 22 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
ईदगाह में नमाज अता करते लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शनिवार को धूमधाम से ईद मनाई गई। विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इस दौरान मेले जैसा माहौल रहा। सुबह से ही सड़क पर दुकाने सज गईं। वहीं सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासनिक अमला तैनात रहा।
विज्ञापन

भिनगा के ईदगाह में सुबह 10 बजे नमाज अदा की गई। इस दौरान लोगों ने विश्व में हो रहे युद्ध के जल्द समाप्त होने की दुआ की। मौलाना गुल मोहम्मद ने बताया कि माहे रमजान के पूरे होने पर ईद की नमाज पढ़ी जाती है। इसमें अधिक से अधिक लोगों की मदद करने की कोशिश की जाती है, जिससे हर कोई हंसी खुशी से ईद मना सके।
भिनगा के जामा मस्जिद, ईदगाह, रजा जामा मस्जिद, सत्तीचौरा मस्जिद, दहाना मस्जिद में लोगों ने नमाज पढ़ी। वहीं नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। नमाज के दौरान मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी ने भी भिनगा कस्बे में भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।

ईदगाह में नमाज अता करते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें