फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा व नगर में सीसीटीवी से निगरानी

विज्ञापन
मार्गों पर आने जाने वालों की जांच करती पुलिस। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। अयोध्या मुद्दे पर आने वाले फैसले को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी सतर्क हो गए हैं। हर संदिग्ध व्यक्ति पर निगाह रखी जा रही है। भारत नेपाल सीमा पर जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यही नहीं नगर में भी सीसीटीवी कैमरों से सभी आने जाने वाले की निगरानी हो रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में रिकार्ड वीडियो को पुलिस चौबीस घंटे में कई बार खंगाल रही है। संदिग्ध गतिविधि मिलने पर संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इसके लिए शुक्रवार से नगर व अन्य क्षेत्रों में रिकार्डिंग ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है।
श्रावस्ती की लगभग 82 किलोमीटर की सीमा नेपाल से सटी है। इसमें साठ फीसदी मैदानी भाग है। जो गांवों व खेत से जुड़े हैं। आने जाने का सुविधा जनक रास्ता है। कोई भी व्यक्ति आराम से जहां से चाहे आ सकता है।
विज्ञापन

वहीं 40 फीसदी क्षेत्र जंगल व पहाड़ों से आच्छादित है। जंगल व पहाड़ से भी आने जाने के लिए कई रास्ते हैं। ऐसे में देखा जाए तो पूरे जिले में करीब 22 आपारंपरिक मार्ग हैं। जो भारत नेपाल को आपस में जोड़ते हें। इससे प्रतिदिन लोगों का आना जाना रहता है। यही मार्ग अब प्रशासन के लिए मुसीबत बने हैं।
अयोध्या मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला जल्द सुनाने वाला है। इस दौरान कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस के साथ ही सीमा पर तैनात एसएसबी चौकन्ना है। सीमा क्षेत्र में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों में पगडंडी मार्गों के साथ ही अन्य क्षेत्रों की लगातार रिकार्डिंग की जा रही है।
रिकॉर्ड वीडीओ की एसएसबी व पुलिस गहनता से जांच कर रही है। सीमावर्ती क्षेत्र के साथ ही नगरीय क्षेत्र में भी पुलिस ने खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराकर चालू कर दिया है। ऐसे ही भिनगा में पहले से कई स्थानों पर लगे कैमरों को फिर से चालू किया गया है। यह कैमरे अस्पताल तिराहा, ईदगाह तिराहा सहित कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे हैं। इकौना नगर भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है।
तपोस्थली पर विशेष चौकसी
श्रावस्ती स्थित बौद्ध तपोस्थली में प्रतिदिन बाहरी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए यहां इंटेलीजेंस टीम की विशेष निगरानी रखी गई है। यह टीम आने जाने वालों के साथ ही मठों में रहने वाले व्यक्तियों का विवरण खंगाल रही है।
घरों व प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरों से भी रखी जा रही नजर
पुलिस कर्मियों को नगरीय क्षेत्र में लगाए गए सीसीटीवी के अतिरिक्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे कैमरों की रिकार्डिंग सुरक्षित रखवाने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह कई अन्य स्थानों पर लोगों की ओर से घरों की सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से भी सुरक्षा के मद्देनजर निगाह रखी जा रही ही है। रात व दिन में पुलिस सघन जांच कर रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि यदि वह किसी कार्य से घर के बाहर जा रहे हैं तो वह अपना आईडी कार्ड साथ रखें। इससे उन्हें सुविधा मिलेगी। सब कुछ आम लोगों की सुरक्षा के लिए हो रहा है। सभी लोग पुलिस जांच में सहयोग दें व संदिग्धों की सूचना तत्काल अधिकारियों के मोबाइल नंबर व डायल 112 पर दें। - बीसी दुबे, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें