जमुनहा (श्रावस्ती)। रमवापुर स्थित एक घर में शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने छत तोड़कर आग को काबू किया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर निवासी मिश्रीलाल ने अपने पक्के मकान के कमरे में लकड़ी, कंडा व भूसा भर रखा था।
शुक्रवार सुबह शॉर्ट सर्किट से उसके घर में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने स्थित बेकाबू देख घर की छत को तोड़कर आग को काबू किया। अग्निकांड में करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।