फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला बनवा कर उसे ढकना भूले जिम्मेदार, आए दिन हो रही दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। तहसील व ब्लॉक मुख्यालय का दर्जा प्राप्त जमुनहा के ग्राम पंचायत पटना के वीरगंज बाजार में अधूरा विकास कार्य लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। यहां एक वर्ष पूर्व कथरा मार्ग पर नाला निर्माण के बाद जिम्मेदार उसे ढकना भूल गए। इसमें गिर कर अक्सर लोग व मवेशी घायल हो रहे हैं। इसकी शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हैं। ऐसा ही कुछ यहां शनिवार को देखने को मिला। जब लोगों को नाले में गिरी गाय को बाहर निकालने के लिए करीब तीन घंटे कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

जमुनहा के ग्राम पटना का मजरा बीरगंज क्षेत्र का प्रमुख बाजार है। यहीं तहसील व ब्लॉक कार्यालय के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक से लेकर इंटरमीडिएट तक के विद्यालय व अन्य भवन मौजूद हैं। प्राथमिक विद्यालय के बगल से वीरगंज बाजार होते हुए कथरा मार्ग तक एक वर्ष पूर्व तीन सौ मीटर नाले का निर्माण कराया गया था। जिसे ग्राम पंचायत ने ढकना मुनासिब नहीं समझा।
इससे नाले के किनारे रह रहे लोगों व उनके बच्चों को घरों से निकलने में असुविधा हो रही है। ऐसे में कुछ लोगों ने अपने घर के सामने खुद के पैसे से नाले पर स्लेप बनवा कर उसे ढका। जबकि अन्य स्थानों पर नाला आज भी खुला हुआ है। जिसमें आए दिन कोई न कोई गिर कर घायल हो रहा है।
विज्ञापन

इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी न तो ग्राम पंचायत ध्यान दे रही है, और न ही खंड विकास अधिकारी अथवा उप जिलाधिकारी जमुनहा ही। ऐसे में शनिवार को वहां चरने आई एक गाय अचानक नाले में गिर गई। यह गाय करीब तीन घंटे तक नाले से निकलने का प्रयास करती रही। इस प्रयास में गाय घायल भी हो गई। इस दौरान वहां पहुंचे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें