फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक कुएं पर कब्जा, ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन
बांसगढ़ी गांव में सार्वजनिक कुंए में कब्जा - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। फतेहपुर बनगई के मजरा बांसगढ़ी में सार्वजनिक कुएं पर दबंग ने कब्जा कर लिया है। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में ग्रामीणों ने मल्हीपुर व जमुनहा चौकी पुलिस से मिलकर कब्जा हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह व जमुनहा चौकी प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि फत्तेपुर बनगई के मजरा बांसगढ़ी निवासी सोहन रैदास के घर के बगल ग्राम समाज की भूमि है। जिस पर सार्वजनिक कुंआ स्थित है। इस कुआं को गांव निवासी साबितराम यादव व राम विलास यादव पुत्र पलटन ने मिट्टी पाट कर कब्जा कर लिया है। जिसका गांव निवासी बाबादीन, बुधई, रामगोपाल, जोगी, राघव राम सहित कई अन्य ग्रामीणों ने विरोध भी किया। इन सभी ने पांच जनवरी को आयोजित तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर सार्वजनिक भूमि पर बने कुएं से कब्जा हटाने की मांग भी की थी।
इस पर उपजिलाधिकारी जमुनहा जेपी चौहान ने जांच का आदेश भी दिया था। इसके बाद गांव पहुंची राजस्व टीम में शामिल हल्का लेखपाल राजकिशोर यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच भी की। जांच में वर्षों पुराने सार्वजनिक कुंआ होने की पुष्टि भी की गई। साथ ही हल्का लेखपाल तत्काल कुएं की बाउंड्री साफ कराकर कुएं के ऊपर कोई भी निर्माण न करने की चेतावनी देकर चले गए। जबकि स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस से हस्तक्षेप कर कुएं के चारो तरफ बनी फर्श को भी साफ कराने व दोनों भाइयों द्वारा कुएं पर कराए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने पूर्ण रूप से कब्जा हटने तक आंदोलन व विरोध जारी रखने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें