फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को जागरूक करने का अभियान चलाया

विज्ञापन
गांवों में महिला व किशोरियों को जागरूक करती पुलिस - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्रामीण महिलाओं व किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला पुलिस ने अभियान चलाया। रविवार को प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पांडे सोनवा ने नेवरिया, बरदेहरा व भारी गांव में जाकर महिलाओं व किशोरियों को उनके विधिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें बाल विवाह न करने, बाल श्रम सहित महिला संबंधी अपराध जैसे घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी। पुलिस आपातकालीन नंबर व वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन नंबर 181, चिकित्सीय सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जागरूक करते हुए पंपलेट भी बांटे। जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी थाना व चौकी प्रभारियों सहित बीट प्रभारियों ने अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें