फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के विभिन्न विभागों एवं कार्यदाई संस्थाओं की ओर से जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उन्हें पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए। यदि औचक निरीक्षण में किसी भी निर्माणाधीन कार्यों में गुणवत्ता की कमी मिली तो, निश्चित ही संबंधित कार्यदाई संस्था के साथ-साथ विभाग के जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें मंगलवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहीं। नहरों की सिल्ट सफाई की समीक्षा के दौरान डीएम को पता चला कि सिंचाई एवं नहर विभाग के अधिशासी अभियंता या उनके कोई प्रतिनिधि बैठक में नहीं आए हैं। इससे समीक्षा नहीं की जा सकी। इससे नाराज जिलाधिकारी ने संबंधित अभियंता से इस लापरवाही के लिए जवाब तलब किया है।
डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जिले में जिन लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हुए है, और उन्होंने प्रथम और द्वितीय किश्त प्राप्त कर निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया है। इसके बाद लाभार्थियों को तीसरी किश्त नहीं प्राप्त हुई है। ऐसे लाभार्थियों को सूचित करें कि वह तृतीय किश्त प्राप्त करने के लिए उपजिलाधिकारी भिनगा एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा कार्यालय को अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन किसानों का आयुष्मान भारत योजना में चयन हुआ और उन्हें अभी तक गोल्डन कार्ड नहीं मिला है।
विज्ञापन

वह जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में अपना आधार कार्ड लेकर जाएं, वहां गोल्डन कार्ड बनवाने की कार्रवाई पूरी कराएं। जिले में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 72144 लाभार्थी परिवारों को चिह्नित किया गया था। इसके बावजूद अभी तक 55411 लाभार्थियों को ही गोल्डन कार्ड मुहैया कराया गया है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि कैंप लगाएं तथा जिला पूर्ति अधिकारी से समन्वय बनाकर शीघ्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड मुहैया कराएं।
टीकाकरण स्थलों का लिया जायजा
श्रावस्ती। नियमित टीकाकरण का जायजा लेने के लिए के लिए बुधवार को डीएम यशु रुस्तगी ने गिलौला के दुर्गापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वजन मशीन खराब पाई गई। एएनएम के पास आयरन सिरप भी उपलब्ध नहीं थी। यही नहीं परिवार नियोजन संबंधी कलेंडर भी नहीं था। डीयू लिस्ट के अनुसार पांच बच्चों व एक गर्भवती का टीकाकरण करना था, लेकिन दोपहर तक टीकाकरण नहीं किया गया। यही हाल ककन्धु गांव में भी देखने को मिला। यहां भी एएनएम के पास वजन मशीन नहीं होने, टेली शीट अपडेट नहीं करने, परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जागरूक न करने पर उसे डीएम ने फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान डब्लूएचओ की एसएमओ डॉ. प्रिया बंसल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें