फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तैयारियां पूरी, आज पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पहले चरण में होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। इसके लिए वाहनों पर पोलिंग पार्टी के लिए स्टीकर लगाने से लेकर मतदान कार्मिकों को मतदान सामग्री वितरण करने की तैयारियां ब्लॉकवार कर ली गई हैं।
विज्ञापन

पहले चरण के लिए मतदान पंद्रह अप्रैल को होना है। इसके लिए 14 अप्रैल सुबह आठ बजे से ही पोलिंग पार्टियां रवाना करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए सिरसिया के मॉडर्न स्कूल गब्बापुर, गिलौला में राजकीय महाविद्यालय लेंगड़ी गूलर, हरिहरपुरररानी में जेआरयूवी इंट कालेज पूरेअधारी बनघुसरा मोड़ व इकौना के लिए सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल इकौना के साथ जमुनहा के गौरव पब्लिक स्कूल बैरियर चौराहा मल्हीपुर से पोलिंग पार्टियां रवाना करने की तैयारी पूरी हो गई हैं। यहां पंचायत वार पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए एआरओ मतदान सामग्री का वितरण करेंगे। यहीं से पोलिंग पार्टियों को वाहन मिलेगा और वह अपने मतदान केंद्र तक जाएंगे। पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए आवश्यक सामग्री मंगलवार शाम तक ही सभी केंद्रों पर भेजी जा चुकी है। ताकि वह समय से वितरित हो सके।
मतदान के दौरान मतदान कार्मिक तृतीय के लिए कर्मचारियों की कमी थी। इस कमी को पूरा करने के लिए मंडलीय पूल से 998 चतुर्थ श्रेणी कर्मी मतदान कार्मिक तृतीय के लिए बुलाए गए हैं। यह कार्मिक मंगलवार को जिले में आकर अपना ड्यूटर कार्ड प्राप्त कर चुके हैं। 14 अप्रैल की सुबह यह कार्मिक अपनी पोलिंग पार्टियों के साथ रवाना होंगे।
विज्ञापन

मतदान सामग्री के साथ ही इस बार कार्मिकों को स्वास्थ्य किट भी दिया जाएगा। जिसमें कार्मिकों के उपयोग के लिए हैंडवांश, ग्लब्स, सेनेटाइजर, मास्क व 11 प्रकार की जीवन रक्षक दवाएं होंगी।
मतदान के लिए सभी चिह्नित स्कूलों में बूथ बनाए गए है। बूथ पर वार्डवार मतदान के लिए बैरीगेटिंग व गोपनियता क लिए कमरे के अंदर चद्दर से घेर कर स्थान का निर्माण किया गया है। जहां वोटर अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। सभी केंद्रों पर सदस्य जिला पंचायत सहित सदस्य ग्राम पंचायत तक के वोट एक ही बाक्स में डाले जाएंगे। सभी केंद्रों पर पानी रोशनी व शौचालय की व्यवस्था की गई है।
सभी ब्लाकों में पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए सेंटर बनाए गए हैं। जहां मतदान सामग्री भेजी जा चुकी है। सभी कार्मिक वहीं से मतदान सामग्री के साथ वाहनों से रवाना होंगे।
विज्ञापन

ईशान प्रताप सिंह सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें