फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सुबह-सुबह बस ने आठ वर्षीय बालक को रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sun, 27 Oct 2024 10:29 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में सुबह-सुबह तेज रफ्तार बस ने आठ वर्षीय बालक को रौंद दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मौके पर हंगामा करते ग्रामीण, मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में रविवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने बालक को रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बस चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। 
विज्ञापन


हादसा हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के गौसपुर स्थित नई बस्ती का है। यहां के रहने वाले राजन का बेटा शिवम (8) सुबह घर के पास था। इसी समय यहां से गुजर रही तेज रफ्तार निजी बस ने उसे टक्कर मार मार दी। वह उछलकर सड़क पर जा गिरा।
 

ग्रामीणों ने परिजन संग किया हंगामा

इसके बाद बाद बस का पहिया उसके सिर से निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दृश्य देख लोगों के दिल दहल गए। घरवाले चीख उठे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। नाराज ग्रामीणों ने परिजन संग सड़क हंगामा शुरू कर दिया।  

यह भी पढ़ेंः- यूपी: प्रदेश के इन छह जिलों में बनेंगे स्पेशल एजुकेशन जोन, प्राइमरी से लेकर विश्वविद्यालय तक की दी जाएगी शिक्षा
 
विज्ञापन

पुलिस समझाने में जुटी

सड़क पर जाम लगा दिया। उधर कुछ लोगों ने बस लेकर भाग रहे आरोपी चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। बस को खड़ी करा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास कर रही है। लोग समझने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें