फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के क्रम में शनिवार को जिले में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण किया गया। साथ ही दहाना बस स्टैंड पर चालकों व परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान यात्री कर अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि यातायात नियम व संकेत का जानकारी होना सभी के लिए आवश्यक है। साथ ही साथ सभी को चाहिए कि वह इन नियमों व संकेतों का अक्षरश: अनुपालन भी करें। जिससे स्वयं तो सुरक्षित रहें ही। मार्ग दुर्घटनाओं को भी कम किया जा सके। आपकी जरा सी लापरवाही न सिर्फ आपके लिए घातक हो सकती है बल्कि दूसरों की जान जोखिम में डाल सकती है।
यातायात प्रभारी रजनीश शुक्ला ने बस चालकों व परिचालकों सहित आम जन को यातायात नियमों व संकेतों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान लेखाकार सुरेंद्र कुमार ने भी चालकों को यातायात नियमों से संबंधित बारीकियां बताईं। इस मौके पर वरिष्ठ सहायक सचिन शुक्ला, टीएन भट्ठ, पंकज कनौजिया, अमर, अश्विनी मौर्या सहित कई अन्य चालक, परिचालक व आम जन मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें