फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: म्यांमार के अनुयायी का अंतिम संस्कार

Sat, 25 Oct 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा। दर्शन-पूजन करने के लिए म्यांमार से तपोस्थली आए अनुयायी पठेय मोहा निवासी मिन्ट ऐ (68) का शुक्रवार देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी पत्नी खिन्टोय ने पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर शव उन्हें सौंप दिया था।
विज्ञापन



बताते चलें कि म्यांमार का 20 सदस्यीय दल शुक्रवार को बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती पहुंचा था। ओडा झार में दर्शन-पूजन के दौरान दल में शामिल अनुयायी मिन्ट ऐ के सीने में दर्द होने के बाद उनकी मौत हो गई थी।

नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी लाल साहब सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई पूरी कर मिन्ट ऐ का शव उनकी पत्नी खिन्टोय को सौंप दिया गया था। परिजनों ने बर्मा मंदिर के मठाधीश बौद्ध भिक्षु यू ओवाथा के संरक्षण में मंदिर के पीछे मैदान में दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें