फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर, खाली कराई 1.4 करोड़ की जमीन

विज्ञापन
गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा  अतिक्रमण।  - फोटो : गढ़ी गांव में खलिहान की भूमि से जेसीबी के माध्यम से हटाया जा रहा अतिक्रमण।
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा तहसील के ग्राम पंचायत गढ़ी में खलिहान की जमीन पर हुए अतिक्रमण को रविवार सुबह बुलडोजर हटवाया गया। भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज ने खलिहान की 1.4 करोड़ कीमत की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गढ़ी में गाटा संख्या 572 पर खलिहान की जमीन दर्ज है, लेकिन गांव निवासी अब्दुल हक ने जमीन पर कब्जा कर उस पर फूस की झोपड़ी व टिन शेड रख लिया था। राजस्व टीम की चेतावनी के बाद भी अब्दुल ने कब्जा नहीं हटाया। इस पर रविवार सुबह एसडीएम, सीओ भिनगा सतीश शर्मा राजस्व व पुलिस टीम के साथ गढ़ी गांव पहुंचे और खलिहान की जमीन को बुलडोजर से कब्जा मुक्त करवाया। एसडीएम ने बताया कि धारा 67 की पूर्व में कार्रवाई की गई थी और तहसीलदार न्यायालय से 19 अगस्त को बेदखल कर दिया गया था जिसके बाद बुलडोजर से अतिक्रमण हटवाया गया है। उन्होंने बताया कि कब्जामुक्त कराई गई भूमि की बाजार कीमत करीब 1.4 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें