फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 300 निरक्षरों ने दी साक्षरता मूल्यांकन की परीक्षा

विज्ञापन
साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा देते परिक्षार्थी। - फोटो : साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा देते परिक्षार्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रविवार को साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान कुल 300 निरक्षरों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया। निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत निरक्षरों का चयन उन्हें साक्षर बनाया जा रहा है, जिससे वह भी सामान्य लोगों की तरह समाज में हस्ताक्षर बना सकें और चीजों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
विज्ञापन

जिला समन्वयक अजीत उपाध्याय ने बताया कि रविवार को 60 विद्यालयों में एक घंटे की साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा कराई गई, जिसमें 300 निरक्षर शामिल हुए। परीक्षा में उल्लास पोर्टल पर दर्ज 15 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले निरक्षरों को शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रश्न पत्र में बुनियादी कौशल विकास के तहत पढ़ना, लिखना, गिनना आदि को शामिल किया गया है।

निरक्षरता मिटाने में मिलेगी मदद
परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी बीईओ को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। भ्रमणशील रहकर बीईओ परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। इस कार्यक्रम से असाक्षरता को मिटाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें