फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अवैध मजार पर गरजा बुलडोजर

Wed, 21 Jan 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बेलहरी गांव में बुलडोर से ढहाया गया मजार।- स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के बेलहरी गांव में पट्टे की भूमि पर दूसरे समुदाय के लोगों ने अवैध रूप से मजार का निर्माण करा दिया था। इस पर पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर से मजार को ढहा दिया।
विज्ञापन


बेलहरी गांव में स्थित बंजर भूमि पर पेरा बाबा की समाधि बनी थी। समय बीतने के साथ ही भूमि का गांव के ही रामप्रसाद, देवतादीन, मंशाराम व बड़कई के नाम से पट्टा कर दिया गया था। इसी भूमि पर सिरसिया निवासी शरीफ की ओर से मजार का निर्माण लंबे अरसे से कराया जा रहा था। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सिरसिया पुलिस से शिकायत की।


इस पर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज व सीओ सतीश शर्मा ने मंगलवार को जांच की, साथ ही लेखपाल को भूमि पैमाइश कराने का निर्देश दिया। भूमि पैमाइश के दौरान पीड़ितों की भूमि पर मजार का निर्माण पाया गया।
विज्ञापन



इस पर प्रशासन की ओर से मंगलवार को नायब तहसीलदार शुभम तिवारी व थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय की मौजूदगी में मजार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। लेखपाल कृष्ण चंद्र मिश्रा ने बताया कि भूमि को पूरी तरह से कब्जा मुक्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें