फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध अपने तर्क से करते थे संदेह का समाधान : देवानंद

Fri, 05 Jun 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बो​धि वृक्ष की पूजा करते वियतनाम के बौद्ध अनुयायी। - फोटो : बो​धि वृक्ष की पूजा करते वियतनाम के बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बृहस्पतिवार को वियतनाम से आए अनुयायियों के 30 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में पारंपरिक तरीके से बोधि वृक्ष का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित बौद्ध सभा में भिक्षु ने कहा कि बुद्ध की शक्ति आध्यात्मिक ज्ञान, गहन ध्यान और आत्म-अनुशासन से उत्पन्न होती है। बौद्ध धर्म में ये शक्तियां अनुभव-ज्ञान, विवेक, प्रज्ञा और करुणा के रूप में प्रकट होती हैं। बुद्ध ने अपने ज्ञान और विवेक का उपयोग अज्ञानता को दूर करने व लोगों को सच्चाई का मार्ग दिखाने के लिए किया। उनके पास प्रज्ञा थी जिससे वे सत्य और असत्य में भेद कर पाते थे। उन्होंने तर्कपूर्ण ढंग से लोगों के संदेहों का समाधान भी किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें