श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों ने जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों डायल 112, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी को यूपी कॉप एप व सीसीटीएनएस पर मिलने वाली ऑनलाइन सेवाओं व महिला हितैषी योजनाओं के बारे में भी बताया गया।