फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मिशन शक्ति कार्यक्रम से सशक्त हो रहीं महिलाएं

Wed, 08 Oct 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 महिलाओं को जागरूक करतीँ महिला पुलिसकर्मी। - स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को जिले भर में जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों ने महिलाओं व बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों, कानूनों व विकासपरक योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


इकौना थाने की उपनिरीक्षक अर्चना सिंह ने सोनरई, इटौझा व सलवारिया गांव में चौपाल लगाई। महिलाओं व बालिकाओं से कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य आप सभी तक जानकारी पहुंचाकर आपको सशक्त बनाना है। सरकार की विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।

एनएमपीटी टीम के उप निरीक्षक सोहेल खान ने राजगढ़ गुलरिया, अमरेभरिया और बेल्हाराघव में, मल्हीपुर थाने के उप निरीक्षक शमशाद अली ने कलकलवा में, गिलौला थाने के उपनिरीक्षक आदर्श कुमार ने टीम के साथ चंद्रांवा गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें