श्रावस्ती। भारत संचार निगम लिमिटेड की सभी सेवाएं जिले में मंगलवार को ध्वस्त रहीं। इससे जहां लोग एक दूसरे से संपर्क नहीं कर पाए। वहीं नेटवर्क के सहारे चलने वाले अन्य कार्य भी प्रभावित रहे।
बीएसएनएल की लैंडलाइन, मोबाइल व ब्राडबैंड सेवा मंगलवार को पूरे दिन ठप रही। यह सेवाएं किन कारणों से बाधित रहीं उपीोक्ताओं को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। जन सेवा केंद्र से लेकर साइबर कैफे आदि में भी लोग नेटवर्क के बहाल होने का इंतजार करते रहे।
नेटवर्क बाधित होने से लोग पूरा दिन परेशान रहे। इस संबंध में बीएसएनएल के जेटीओ शकील ने बताया कि समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी।