फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर खूब हुई हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
सिरसिया में दीपावली पर हर्ष फायरिंग का वायरल फोटो। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। न्यायालय के सख्त निर्देश के बाद भी जिले में हर्ष फायरिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। मांगलिक कार्यक्रमों से लेकर त्यौहारों तक में खुलेआम हर्ष फायरिंग की जा रही है। दीपावली पर्व पर भी हर्ष फायरिंग के वीडियो और फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं। इसमें बंदूक दागने वाले कुछ तो सरकारी मुलाजिम हैं, जबकि कुछ स्थानीय लोग। वीडियो व फोटो वायरल होने पर प्रशासन पर सवाल उइ रहे हैं।
विज्ञापन

न्यायालय द्वारा मांगलिक आयोजनों में हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। जिसका अनुपालन कराने के लिए पुलिस व जिला प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। लेकिन जिले में विवाह, मुंडन, जन्मदिन से लेकर त्यौहारों तक में लाइसेंसी व अवैध असलहों से जिले में हर्ष फायरिंग आम बात है।
इससे दूर दराज क्षेत्र के गांव ही नहीं मुख्यालय भिनगा भी अछूता नहीं है। दीपावली पर्व पर भी लोगों ने निजी व सरकारी असलहों से हर्ष फायरिंग कर फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं। एक वीडियो में फायरिंग करने वालों में जहां सिरसिया क्षेत्र का एक स्थानीय निवासी वहीं दूसरा सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बाक्स में-
ज्यादातर अवैध असलहों का इस्तेमाल
जिले में हर्ष फायरिंग की घटी अधिकांश घटनाओं में आरोपियों द्वारा अवैध असलहों का ही प्रयोग किया गया था। जिन मामलों में लाइसेंसी असलहे थे वह गैर जिले के रहने वाले थे। इन मामलों में पुलिस द्वारा हत्या अथवा हत्या का प्रयास का मामला तो दर्ज किया गया। लेकिन कभी किसी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक है। दीपावली पर्व पर कुछ कर्मचारी व अन्य लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग का फोटो व वीडियो वायरल होने की सूचना मिली है। सभी को चिह्नित किया जा रहा है। इन पर कार्रवाई होगी। - बीसी दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें