फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले बीएसए

Tue, 16 Dec 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम अश्विनी कुमार पांडेय। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने सोमवार को निरीक्षण किया। बीएसए सहित 10 कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह 10:25 बजे डीएम के बीएसए कार्यालय पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। उन्होेंने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। बीएसए अजय कुमार गुप्ता सहित जिला समन्वयक गजेंद्र तिवारी, प्रणव त्रिपाठी, नीलम कुमारी, कौशलेंद्र शुक्ला, प्रतीश श्रीवास्तव, रमेश कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक विश्राम वर्मा तथा राकेश कुमार तिवारी अनुपस्थित मिले।

इसी तरह कनिष्ठ सहायक अनिरुद्ध कुमार शुक्ला व कंप्यूटर आपरेटर रागिनी शर्मा भी अनुपस्थित मिलीं। इस पर डीएम ने समय से कार्यालय में उपस्थित न रहने वाले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने व अग्रिम आदेशों तक वेतन बाधित कर दिया। साथ ही कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान कार्यालय में व्याप्त गंदगी देखकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे जाने वाले अभिलेखों, विद्यालयों से प्राप्त प्रगति रिपोर्ट, नामांकन, मिड-डे मील, (बेसिक) साक्षरता व शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं से संबंधित फाइलों को भी देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित व सुरक्षित रखें।

डीएम ने बीएसए को विद्यालयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता बढ़ाने, नामांकन व उपस्थिति सुधारने, ड्रॉपआउट कम करने तथा बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कार्यवाही करें। इस मौके पर अजीत उपाध्याय, प्रेम त्रिपाठी, सर्वेश श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें