फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सलाह पर भड़के आढ़ती

विज्ञापन
जगतजीत इंटर कालेज में आढ़तियों का इंतजार करते किसान - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना सब्जी मंडी में जुटने वाली भीड़ कोरोना का खतरा बन सकती है। इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से आढ़तियों को रोस्टर के अनुसार बड़े मैदान में बैठने की सलाह दी गई, जिससे आढ़ती भड़क गए। आढ़तियों ने रविवार को किसानों से सब्जी न खरीद कर इसका बहिष्कार किया।
विज्ञापन

इकौना सब्जी मंडी नगर के मध्य स्थित है। जहां सब्जी लेकर आने वाले किसानों व सब्जी खरीदने आने वाले विक्रेताओं के कारण भीड़ एकत्र हो रही थी। जिससे लोग निर्धारित दूरी नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में यहां आने वाले किसानों व सब्जी विक्रेताओं सहित दुकानदारों में कोरोना का संक्रमण का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसे देखते हुए उप जिलाधिकारी इकौना ने आढ़तियों को सब्जी मंडी के स्थान पर जगतजीत इंटर कॉलेज के बड़े मैदान में सब्जी क्रय व विक्रय करने की सलाह दी गई थी। साथ ही दुकानदारों को रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन तीन-तीन आढ़त को ही सब्जी क्रय व विक्रय करने को कहा गया था।
प्रशासन के इस फैसले के बाद इकौना के सब्जी आढ़ती भड़क गए। जिनके द्वारा स्थान बदलने व रोस्टर प्रणाली अपनाने से इंकार कर दिया गया। आढ़तियों द्वारा रविवार को सब्जी मंडी बंद कर दी गई। ऐसे में उनके द्वारा न तो किसानों से सब्जी की खरीद की गई और न ही दुकानदारों को इसकी बिक्री ही की गई। ऐसे में सब्जी लेकर जगतजीत इंटर कॉलेज मैदान आए किसान घंटों इंतजार के बाद बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

हालांकि आढ़तियों के इस बहिष्कार का आम जन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। तमाम दुकानदारों ने किसानों से सीधे सब्जी खरीद कर उसकी बिक्री की। नगर क्षेत्र में कुछ असुविधा जरूर हुई। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में उनके इस बहिष्कार का असर नहीं पड़ा। इस बारे में सीओ तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि यह कृत्य किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आढ़तियों को चाहिए कि वह प्रशासन का सहयोग करें। ऐसा न करने वाले आढ़तियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जरूरतमंद को पुलिस ने पहुंचाई खाद्य सामग्री
सोनवा थाना क्षेत्र के टीकर आलादाद गांव निवासी मनोज मिश्रा ने रविवार को 112 डायल कर सूचना दी कि हमारे घर में राशन नहीं है। घर में दूध न होने के कारण बच्चा भी भूखा है। जिसे खरीदने के लिए मेरे पास पैसा भी नहीं है। मनोज की इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीआरवी पर मौजूद प्रधान आरक्षी दीनानाथ शुक्ला, आरक्षी अजीत चौहान व चालक कौशल मिश्रा ने अपने पैसे से उन्हें किराने का सामान, सब्जी व दूध मुहैया कराया।
पेट्रोल पंप एसोसिएशन व पुलिस ने की मदद
भिनगा बहराइच मार्ग स्थित बहराइच सीमा पर रत्नापुर में पुलिस की ओर से बैरियर लगाया गया है। जहां अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सहयोग से जिले में आने वाले लोगों व यात्रियों के हाथ डिटॉल से धुलवाए गए। वहां मौजूद चिकित्सक द्वारा उनकी जांच की गई। इस दौरान उन्हें एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध कराया गया नाश्ता व फल देकर गंतव्य को रवाना किया गया। यात्रियों ने बताया कि वह लोग दिल्ली से आ रहे हैं। सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलने के बाद सब्जी के ट्रक में बहराइच आए थे। जहां से दोबारा भिनगा के लिए पैदल जा रहे हैं। इस पर उन्हें एएसपी की ओर से एक वाहन से भिनगा भेजा गया।
पीआरओ सेल के आरक्षियों ने दिया वेतन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पीआरओ सेल में तैनात आरक्षी दिलीप यादव व अमरीश कुमार ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर कोरोना संक्रमण से पीड़ितों की मदद के लिए न सिर्फ एक दिन का वेतन दिया है। बल्कि 1100-1100 रुपये नगद भी दिए। आरक्षी दिलीप यादव ने कहा कि आज देश को हमारी मदद की आवश्यकता है। ऐसे में हमें अपना दिल बड़ा करके मदद के लिए खुल कर आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें