फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेज रफ्तार कार से कुचलकर बालक की मौत

Thu, 11 Jun 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गिरंट में घटना के बाद बिलखते परिजन। - संवाद
विज्ञापन
गिरंट बाजार। नानपारा-बदला मार्ग पर काशीपुरवा गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार से कुचलकर 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजन बेसुध हो गए।
विज्ञापन


हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत काशीपुरवा निवासी प्रभु यादव (10) बुधवार सुबह गांव के पास आम के बाग में आम बीनने गया था। वहां से घर लौटते समय गांव के पास ही उसे तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में प्रभु यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया।

हादसे की जानकारी होते ही राेते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय टीम के साथ पहुंचे और जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि कार नानपारा निवासी किसी अधिवक्ता की है और कार को बदला चौकी के पास खड़ा करवा लिया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर हादसे की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें