श्रावस्ती। सिसवा निवासी एक मासूम को शनिवार को खेलते समय सांप ने काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दाैरान उसे मृत घोषित कर दिया।
सिरसिया क्षेत्र के ग्राम सिसवा निवासी सर्वेश (8) शनिवार दोपहर में घर के बगल लगे आम के पेड़ के नीचे खेल रहा था। तभी किसी विषैले सांप ने बालक को काट लिया। कुछ ही देर में बालक की हालत बिड़ गई। हालत बिगड़ता देख परिजन उसे सिरसिया सीएचसी ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने हालत में सुधार न होता देख बालक को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान बालक को मृत घोषित कर दिया