फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मूल्य से अधिक दाम पर बेची किताब, बुक डिपो पर कार्रवाई

Mon, 27 Apr 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा ​स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अ​धिकारी। - फोटो : भिनगा ​स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंकित मूल्य से अधिक मूल्य पर किताब-कॉपी बेचने पर श्रीवास्तव बुक डिपो पर विधिक कार्रवाई की गई है। वहीं, प्रभारी बीएसए सतेेंद्र कुमार सिंह ने बीएस एक्सीलेंट स्कूल के प्रबंधक को अभिभावकों को एक ही दुकान पर कॉपी-किताब खरीदने के लिए बाध्य करने पर नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की इस कार्रवाई के बाद से स्कूल संचालकों में अफरातफरी का माहौल है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी से जन सुनवाई के दौरान एक अभिभावक ने बीएस एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल भिनगा के प्रबंधन पर एक ही दुकान से महंगी किताबें खरीदने के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रीवास्तव बुक डिपो के खिलाफ विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 और पीसीआर नियमावली 2011 के उपनियम 18(2) के तहत विधिक कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर जिले में कहीं भी मूल्य से अधिक दाम पर कॉपी-किताब की बिक्री होती मिली तो संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें