गर्मी से बचने के लिए चेहरा ढंक कर जाता बाइक चालक।
- फोटो : गर्मी से बचने के लिए चेहरा ढंक कर जाता बाइक चालक।
श्रावस्ती। तराई में लगातार दूसरे दिन रविवार को पारा 43 डिग्री के पार रहा। इसके चलते दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवा ने लोगों को घर में दुबकने को मजबूर कर दिया। शाम होने पर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। अचानक बढ़ी गर्मी का असर लोगों की दिनचर्या के साथ-साथ बाजारों पर भी देखने को मिल रहा है। सहालग का समय होने के बाद भी रविवार को दोपहर के समय बाजार में सन्नाटे की स्थिति रही। कपड़ा कारोबारी राकेश रस्तोगी ने बताया कि अचानक बढ़ी गर्मी का असर व्यापार पर पड़ रहा है। सुबह व शाम के समय ज्यादा ग्राहक आ रहे हैं। दोपहर के समय गर्मी के चलते व्यापार प्रभावित हुआ है।