फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: धान के खेत में मिला युवक का शव

Tue, 10 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र में इटवरिया चौराहे के पास रविवार सुबह धान के खेत में पानी में उतराता हुआ अमवा निवासी शिवकुमार वर्मा (35) का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इटवरिया चौराहे के पास रंजीतपुर-कोड़री मोड़ पर रविवार सुबह राहगीरों ने खेत में भरे पानी में युवक का शव उतराता देखा। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल राजप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी शव की पहचान की।

पूर्व प्रधान खुर्शीद ने बताया कि शिवकुमार शराब पीने का आदी था। आशंका है कि पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया होगा। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें