बौद्ध परिपथ के किनारे पड़ी क्षतिग्रस्त ट्राईसाइकिल
गिलौला। बौद्ध परिपथ पर एकघरवा के पास बृहस्पतिवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के पास एक क्षतिग्रस्त ट्राइसाइकिल भी मिली है। ग्रामीणों में कुछ हत्या तो कुछ सड़क हादसे में मौत होने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
सीओ भरत पासवान ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। उसके चेहरे और दाहिने पैर पर चोट के निशान मिले हैं। दाहिने पैर में फाइलेरिया भी है। शव के पास मिली क्षतिग्रस्त ट्राइसाइकिल के आधार पर भी जांच की जा रही है। मृतक की पहचान के लिए जिले और पड़ोसी जिलों के सभी थानों में उसकी तस्वीर भेजी गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा।