श्रावस्ती। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मंगलवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र की सरकार का कल मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सुबह 11 बजे व दोपहर दो बजे से होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
शपथ ग्रहण के दौरान कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन कराया जाएगा। शपथ ग्रहण में आने वाले सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, आमंत्रित सदस्यों सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सभी को सैनिटाइजर का प्रयोग करना भी जरूरी होगा। जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों व सहायक विकास अधिकारियों को अपने अपने स्तर से सभी तैयारियां पूरी करने को कहा है। (संवाद)