फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सड़क जाम कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेते एडीएम।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने भिनगा-बहराइच सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की और एडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम स्वरूप वर्मा ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई न होने से संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन में अंश निर्धारण के लंबित मामलों के निस्तारण और किसान पहचान पत्र प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई। नकली उर्वरक व कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग भी की गई। खराब बीजों से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की भी मांग की गई। इस मौके पर राजेंद्र प्रताप सिंह, पवन कुमार, राघवराम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें