फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मुख्यमंत्री से मिले भाजयुमो जिलाध्यक्ष, सौंपा ज्ञापन

Mon, 31 Mar 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के विकास के लिए शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिलाध्यक्ष हरिओम तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उन्होंने जिले में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए चीनी मिल व अन्य उद्योगों की स्थापना करने की मांग की। साथ ही सीताद्वार मंदिर व गिलौला स्थित पांडव कालीन झारखंडी नाथ महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण कराने, ब्लॉक स्तरीय खेल मैदान व निशुल्क फिटनेस सेंटर स्थापित करने की बात रखी। वहीं रोडवेज बस अड्डे को बस डिपो में परिवर्तित करने तथा सीएचसी गिलौला को फर्स्ट रेफरल यूनिट बनाए जाने की भी मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एशिया थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर भांजे आशुतोष त्रिपाठी को बधाई दी और उसके उत्कृष्ट खेल की सराहना भी की। साथ ही मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें