फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने पंचायत चुनाव को लेकर की बैठक

विज्ञापन
सिरसिया के सिंचाई विभाग कालोनी में आयोजित बैठक में मौजूद भाजपाई - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने रविवार को पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड सह बैठक का आयोजन किया। जिसमें जिलाध्यक्ष, पंचायत चुनाव संयोजक, सह संयोजक, ब्लॉक संयोजक व जिले के महामंत्रियों ने अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में बैठक की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने इकौना विकास खंड के वार्ड संख्या 20 व 21 के जिला पंचायत संयोजकों, ग्राम पंचायत संयोजकों व मंडल अध्यक्ष के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी प्रकार गिलौला विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्डों के ब्लॉक पंचायत संयोजक, जिला पंचायत संयोजक, ग्राम पंचायत संयोजक व मंडल अध्यक्ष की बैठक पंचायत चुनाव के जिला संयोजक शंकर दयाल पांडे व जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला ने की।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेते हुए गांव स्तर पर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं व कार्यों से लोगों को अवगत कराने व ग्राम स्तर से घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करने की सलाह दी। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र में जिला सह पंचायत चुनाव संयोजक रणबीर सिंह ने वार्ड के संयोजकों व कार्यकर्ताओं के साथ में पंचायत चुनाव के संबंध में बैठक की। इस मौके पर गिलौला क्षेत्र पंचायत संयोजक पाटेश्वरी मिश्रा, इकौना क्षेत्र पंचायत संयोजक अजय वर्मा, दूधनाथ शुक्ला, अनिल मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें