फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता की पसंद भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर रविवार को पार्टी कार्यालय भिनगा में प्रेस वार्ता हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में मिली जीत ने साबित कर दिया कि गांव से संसद तक भाजपा का परचम लहरा रहा है। सभी पांचों ब्लॉकों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, कोरोनाकाल के प्रबंधन और विकास कार्यों को जनता ने सराहा है। प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 सीटों में से 67 सीटें और ब्लाक प्रमुख में प्रदेश की कुल 825 सीटों में से 648 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी काबिज हुए।
मौके पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि ऐसी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को प्रदेश की जनता ने सराहते हुए पंचायत चुनाव में बीडीसी, ग्राम प्रधान से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित ब्लाक प्रमुख के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं को विजय मिली। अवसर पर जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें