फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाजपाइयों ने बजट को बताया युवा, किसान व महिला हितैषी

Fri, 13 Feb 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। योगी सरकार 2.0 के अंतिम बजट को लेकर राजनीतिक गलियारों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। चुनाव से पहले आए 10वें बजट को जहां भाजपा पदाधिकारी सबका साथ, सबका विकास वाला समावोशी बजट बता रहे हैं। वहीं विपक्षी पार्टियों के पदाधिकारी इसे सिरे से खारिज कर रहे हैं। विपक्ष इस अंतिम बजट को निराशाजनक और महिला, युवा, किसान व व्यापारी विरोधी बता रहा है। साथ ही बजट में किसी को कुछ न मिलने की बात कह रहा है।
विज्ञापन


सीमावर्ती गांवों में बहेगी विकास की बयार
भाजपा सरकार ने सभी वर्ग व समाज के लोगों को बजट में कुछ न कुछ दिया है। सीमावर्ती गांवों में निवासरत थारू जनजाति के पुनरुत्थान के लिए 18 अलग-अलग विभागों की योजनाओं के लाभ की घोषणा की गई है, जो सराहनीय है। बजट में युवाओं के लिए 10 लाख नौकरियों का भी तोहफा दिया गया है।
पटेल मानवेंद्र सिंह, भाजपा कार्यकर्ता
किसानों को 20 प्रतिशत अतिरिक्त बजट
केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार अंतिम पायदान वालों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। यही कारण है कि इस बार कृषि बजट को 20 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। वहीं, शिक्षा के लिए भारी भरकम बजट दिया गया है। बेटियों के सशक्तीकरण के लिए स्कूटी व युवाओं को 40 लाख टेबलेट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

रामफेरन पांडेय, भाजपा विधायक श्रावस्ती
खेल व स्वास्थ्य पर दिया विशेष ध्यान
बजट में मंडलों में स्पोर्ट्स कॉलेज निर्माण के लिए धनराशि दी गई है, इससे तराई के युवाओं की खेल प्रतिभा का संवर्धन होगा। साथ ही जिला अस्पतालों के उच्चीकरण व सुविधा बढ़ोत्तरी के लिए भी बजट दिया गया है। बजट पूरी तरह स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, खेल, खेती आदि को समेटते हुए बनाया गया है।
वेद प्रकाश मिश्रा रिंकू, भाजपा नेता
युवा, महिला व व्यापारी को कुछ नहीं मिला
यूपी सरकार का अंतिम बजट पूरी तरह से निराशाजनक है। महिलाओं, युवा व व्यापारियों को कुछ नहीं मिला है। सिर्फ कागजी जुमलेबाजी व आंकड़ेबाजी की गई है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और किसान परेशान है। बजट पूरी तरह गरीब विरोधी है।
विद्यामणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
.......
सिर्फ आंकड़ो तक सीमित है बजट
भाजपा सरकार का बजट सिर्फ आंकड़ो तक सीमित है। बीते साल के बजट में की गई घोषणाओं को जमीनी अमली जामा नहीं मिला। इस बार के बजट में बेरोजगार, व्यापारी, युवा, महिला, किसान आदि के लिए कुछ नहीं किया गया। महंगाई लगातार बढ़ रही है और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन

सर्वजीत यादव, सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें