फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने नीचे दबकर भाजपा नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। तालबघौड़ा से धान की भूसी लाद कर बहराइच सरिया मिल जा रही डीसीएम बुधवार की देर शाम तिरहना मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान तिरहना मोड़ पर चाय पी रहे भाजपा नेता उसके नीचे दब गया। वहीं डीसीएम पर बैठा एक मजदूर भी घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची राजपुर चौकी पुलिस ने जेसीबी मंगाकर डीसीएम को हटवाया। इसके बाद घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है।
सिरसिया थाना क्षेत्र के राजपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम शंकरपुर पिपरहवा निवासी भाजपा नेता भानू मिश्र (45) पुत्र गुरुदास मिश्र बुधवार देर शाम तिरहना मोड़ पर चाय पीने गया था। जहां वह मार्ग किनारे स्थित एक होटल पर चाय पी रहा था। इसी बीच थाना क्षेत्र के तालबघौड़ा से धान की भूसी लाद कर एक डीसीएम बहराइच जा रही थी। भूसी लदी होने के कारण डीसीएम ओवर हाइट होने से अचानक तिरहना मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान चाय पी रहा भानू मिश्र डीसीएम के नीचे दब गया।
विज्ञापन

वहीं डीसीएम के ऊपर बैठा मजदूर बहराइच के रेवलिया निवासी लालमन भी गिर कर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजपुर चौकी पुलिस ने जेसीबी मंगा कर डीसीएम को हटवाया। जिसके नीचे दबे भानू को एंबुलेंस से संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। जहां से उसे हालत गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया था। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया था।
जहां इलाज के दौरान भानू की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार बताते हैं कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भाजपाइयों में शोक
सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर पिपरहवा निवासी भानू मिश्र भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान में जिला कार्यकारिणी सदस्य थे। उनकी मौत की सूचना के बाद गुरुवार को भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान पार्टी कार्यालय भिनगा में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर महामंत्री दिवाकर शुक्ल, वीरेश मिश्रा, संजू तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें