फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच से गुरुवार देर रात भिनगा की तरफ जा रहे बाइक सवार को सामन से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस ने उसको एंबुलेंस से भिनगा भेजा, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता के मजरा भावलपुर निवासी सरदार खान (28) पुत्र रमजान खान गुरुवार को अजमेर शरीफ से वापस अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह बहराइच-भिनगा फोरलेन स्थित सोनवा थाना क्षेत्र के सोनवा स्टोर के पास पहुंचा, तभी सामने से लकड़ी लाद कर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने उसे एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस ने लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया जिसे सोनवा थाने ले जाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें