फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में छह लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में कोरोना वारियर्स सहित छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ कुल संक्रमितों की संख्या जिले में बढ़ कर 1147 पहुंच गई है। वहीं दो लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 1103 पहुंच गई, जबकि 14 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। मौजूदा समय कोरोना के 31 एक्टिव मामले हैं।
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में कोरोना वारियर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना के एक स्वास्थ्य कर्मी सहित इकौना के कंजड़वा निवासी एक, पेट्रोल पंप के पीछे निवासी एक, सिरसिया के शिवपुर शाहपुर बरगदवा निवासी एक, बरगदवा निवासी व हरिहरपुररानी के सेमरी अकबरपुर निवासी एक-एक लोग शामिल हैं, जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही दो लोग स्वस्थ भी हो गए, जिन्हें घर भेज दिया गया है। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने कहा कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक-दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें